{"_id":"60684c6c8ebc3ec39f5dc6bf","slug":"case-filed-against-unknown-car-driver-bhadohi-news-vns5830830196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
लालानगर। ऊंज थाना पुलिस ने शुक्रवार को देर रात मृतक सहायक नगर आयुक्त आशीष ओझा के भाई बृजेश ओझा निवासी भौरी-रयपुरा चित्रकूट की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना के 12 घंटे बाद भी चालक को गिरफ्तार करने में पुलिस विफल रही।
ज्ञातव्य हो कि शुक्रवार को अपराह्न लगभग चार बजे नगर निगम वाराणसी के सहायक नगर आयुक्त आशीष ओझा पूरे परिवार और रिश्तेदार अभिषेक तिवारी के साथ कार से ससुराल शांतिपुरम-झूंसी प्रयागराज जा रहे थे। राजमार्ग के अंडरपास ब्रिज वहिदानगर पहुंचने पर सेल्फी लेने के लिए कार रोक दी गई। आशीष ओझा और रिश्तेदार अभिषेक तिवारी सहायक निदेशक दूरदर्शन नईदिल्ली ब्रिज के डिवाइडर से सटकर खड़े हो गए और मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे कि प्रयागराज जा रही दूसरी कार ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। टक्कर जबरदस्त होने के कारण दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलनेे पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची पुलिस उसी कार में घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंची जिस कार ने अधिकारियों की कार को टक्कर मारी थी। उपायुक्त को अस्पताल में भर्ती कराकर चालक बिना नाम-पता दर्ज कराए भाग निकला।
गंभीर रुप से घायल अभिषेक तिवारी को वहिदानगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना में सुरक्षित बची डायट प्रवक्ता पत्नी अनामिका ओझा, पुत्री सान्वी ओझा का रो-रो बेसुध हो चुकी हैं। रात में सदर तहसीलदार देवेंद्र यादव, अपर नगर आयुक्त डीडी वर्मा समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष एसके त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।