{"_id":"5e8caca48ebc3e773f30b738","slug":"case-filed-against-prayagdaspur-kotedar-bhadohi-news-vns519434157","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागदासपुर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागदासपुर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश की संस्तुति पर जिलापूर्ति विभाग ने मंगलवार को डीघ क्षेत्र के प्रयागदासपुर निवासी और कोटेदार हरीराम पांडेय के खिलाफ गोपीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर नोडल अधिकारी शिक्षक संतोष कुमार मौर्य के विरुद्घ बीएसए को नोटिस जारी किया है। बताते हैं कि कोरोना वायरस के चलते घोषित लाकडाउन में अंत्योदय कार्डधारक, मनरेगा मजदूर, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को नि:शुल्क राशन देने के साथ ही पात्र गृहस्थी धारकों में अनुमन्य मूल्य पर राशन वितरण का नि र्देश दिया गया लेकिन कोटेदार ने गोदाम से खाद्यान्न का उठान करने के बावजूद वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती गई। शिकायत पर सोमवार को भी विभागीय अधिकारियों ने जांच-पड़ताल कर खामिया पकड़ी और 63 कार्डधारकों का बयान दर्ज किया था। तीसरे दिन शेष बचे कार्डधारकों में वितरण न होने की शिकायत पर एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक डीघ दिनेश कुमार यादव ने औचक निरीक्षण पर दुकान बंद पाई। अधिकारियों ने बताया कि कोटेदार से जब कारण पूछा गया तो वह मुकर गए और रजिस्टर भी नहीं दे सके जिससे की आंकलन किया जा सके। इतना ही नहीं बंद दुकान के चार बोरियों 1 कुंतल 85 किलोग्राम चावल, दो बोरी में 95 किलोग्राम गेहूं भी मिला है जिसके बारे में जानकारी मिली है कि वह कार्डधारकों को देने के लिए तौल कर रखा गया है। जबकि जांच में 170 यूनिट राशन अंगूठा लगाने पर भी वितरित नहीं हो सका। है। 8.86 कुंतल गेहूं, 4.79 कुंतल चावल के गबन का मामला सामने आते ही रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई जिस पर डीएम की संस्तुति मिलने पर एसडीएम ज्ञानप्रकाश, पूर्ति निरीक्षक डीघ दिनेश कुमार यादव ने कोटेदार के खिलाफ आपूर्ति एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। अधिकारियों ने कोटेदारों को चेतावनी दी है कि यदि लाकडाउन में शासन से मिले निर्देशों का पालन नहीं हो सका तो अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
15 से 26 मार्च तक मिलेगा अतिरिक्त राशन
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस के तहत लगे लाकडाउन में कार्डधारकों को नि:शुल्क मिलने वाले 5 किलो अतिरिक्त चावल का वितरण 15 से 26 मार्च तक हर हालत में करा लेने का दंभ आपूर्ति विभाग ने भरा है। डीएसओ अमित कुमार तिवारी ने बताया कि 38264 अंत्योदय, 275376 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के लिए 1.16 लाख कुंतल चावल का आवंटन हुआ है जिसको 15 मार्च से प्रति यूनिट 5 किलो नि:शुल्क वितरित कराया जाना है। वितरण की व्यवस्था पर नामित नोडल अधिकारी निगरानी रखेंगे लापरवाही पर दुकानदारों और नोडल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।