{"_id":"661990e6a88edfebdf0621a6","slug":"case-filed-against-history-sheeter-who-threatened-victim-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-110970-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पीड़ित को धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पीड़ित को धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर पर मुकदमा
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। गोपीगंज कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर किशनदेवपुर निवासी जितेंद्र मौर्या पर शुक्रवार को कोतवाली में धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कराए जाने पर पीड़ित को धमकी दी थी।
गोपीगंज कोतवाली के महुआरी जंगीगंज निवासी मोनू गुप्ता ने सोनभद्र में 12 लाख 82 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि सोनभद्र में वह कबाड़ का काम करते हैं। अनपरा कोतवाली में उन्होंने किशनदेवपुर निवासी जितेंद्र मौर्या समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि 6 फरवरी 2024 को उन्हें फोन कर बैढन निवासी कृष्णा गुप्ता ने 50 टन कबाड़ खरीदने की बात कही थी। इसके बाद अनपरा में आकर 31.90 रुपये प्रति किलो की दर से कबाड़ खरीदने की बात तय हुई। उसके बाद कृष्णा गुप्ता ने दो ट्रक पर बीना से कबाड़ लोड कराया। करहिया स्थित धर्मकांटा से दो ट्रक वजन कराने पर 40 टन कबाड़ हुआ। इसका मूल्य 12 लाख 82 हजार रुपये कृष्णा ने ले लिए। उसके बाद बिना पेपर दिए ही फरार हो गया। इसी मामले में गोपीगंज कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र समेत चार पर सोनभद्र के अनपरा थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद आरोपी हिस्ट्रीशीटर पीड़ित को लगातार धमकी दे रहा था। शिकायत का
एसपी ने संज्ञान लेकर गोपीगंज कोतवाली में आरोपी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था। एसपी के निर्देश पर गोपीगंज कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ डराने व धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया।