फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed against eight including four women for assault

Bhadohi News: मारपीट करने पर चार महिला सहित आठ पर मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Jan 2024 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case filed against eight including four women for assault
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में शौचालय निर्माण के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार महिला सहित आठ पर मुकदमा दर्ज किया है। जगन्नाथपुर गांव निवासी त्रिवेणी नारायण ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपने जमीन पर शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा की खोदाई करवा रहे थे। इसी समय एकजुट होकर कृष्ण कुमार, सत्यम, सुन्दरम, शिवम, कान्ती देवी, परमिला देवी, पूजा, आरती, प्रवेश कुमार आदि ने मारपीट किया। सूचना मिलने पर मौके पर पीआरबी पुलिस पहुंची। सीएचसी गोपीगंज में घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन

--------------
हनुमान जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 को
गोपीगंज। क्षेत्र के बेरासपुर गांव में स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। ग्राम प्रधान मिथिलेश कुमार ने बताया कि हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। मूर्ति खंडित होने से अब दूसरी मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोच्चारण के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

----------------
बाइक से गिरकर नगर पालिका अध्यक्ष घायल
गोपीगंज। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्त बुधवार की शाम वार्ड संख्या 16 के सभासद राजेश कुमार गुप्त के साथ बाइक से नगर में अलाव का निरीक्षण करने निकले। मिर्जापुर तिराहा पर लाइट की चकाचौंध रोशनी के कारण वे बाइक से गिर गए। इससे अध्यक्ष, सभासद दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायल अवस्था में अध्यक्ष और सभासद को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed