{"_id":"5f1089028ebc3e63c03def30","slug":"case-filed-against-congress-state-president-bhadohi-news-vns5362131148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। उभ्भा नरसंहार की बरसी पर बिना अनुमति के सोनभद्र जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर बुधवार को कोइरौना थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। धारा 144 और महामारी अधिनियम के उल्लंघन में पुलिस ने यह कार्रवाई की। महामारी अधिनियम के उल्लंघन में वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्र, पूर्व विधायक अजय राय समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओं पर भी केस दर्ज किया गया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृहस्पतिवार को उभ्भा नरसंहार की बरसी पर सोनभद्र जा रहे थे। उन्हें गोपीगंज के समीप प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रोककर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें सीतामढ़ी गेस्ट हाउस पहुंचा दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के हिरासत में लिए जाने की बात पता चलते ही सीतामढ़ी में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लग गया। कोरोना संक्रमण काल में धारा 144 लागू होने के बावजूद वाराणसी से लेकर अन्य जिलों के कांग्रेस नेता सीतामढ़ी पहुंच गए। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राजेश मिश्रा और अजय राय समेत कई अन्य नेताओं पर कोइरौना थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि महामारी अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन में प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।