फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed against 20 policemen including SOG in-charge bhadohi

यूपी: एसओजी प्रभारी समेत 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ वाद दाखिल, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

Fri, 13 Aug 2021 12:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 13 Aug 2021 12:37 AM IST
सार

मामले में सुनवाई की तिथि 24 अगस्त मुकर्रर की है। महीने भर पहले घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट का आरोप है।

विज्ञापन
Case filed against 20 policemen including SOG in-charge bhadohi
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भदोही जिले में एसओजी प्रभारी समेत 20 पुलिस कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। औराई के कैयरमऊ गांव में महीने भर पूर्व घर में घुसकर लूट और मारपीट का वाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में प्रस्तुत किया गया। इसकी सुनवाई 24 अगस्त की तिथि मुकर्रर की गई।

विज्ञापन


कैयर मऊ निवासी श्यामधर विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि नौ जुलाई को रात में 12 बजे  उसके  चहारदीवारी गिराकर तीन-चार पुलिस की गाड़ियां अचानक घुस गई। जबरदस्ती दरवाजा खुलवाकर बच्चों और महिलाओं के साथ मारपीट की गई और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया। महिलाओं के गले से सोने की चेन लूटी गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही भुक्तभोगी के नाम लाइसेंसी राइफल व कारतूस बैग ले लिया गया और उसके भाई की एक नली लाइसेंसी बंदूक व घर के सभी मोबाइल व लैपटॉप लूट लिए गए।  घर में रखी नगदी समेत एटीएम कार्ड व पासबुक ले लिया गया। इतना ही नहीं घर में खड़ी बुलेट मोटर साइकिल उठा ले गए। उसके बाद मारपीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण में भुक्तभोगी ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा और दूसरे दिन ही मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी शिकायत की। मामला हाईप्रोफाइल होने पर पुलिस ने उसके लड़के को लूट में गिरफ्तारी कर घर से लूटे सामान की बरामदगी दिखा दी। इस मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने सुनवाई के लिए 24 अगस्त की तारीख नियत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed