फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case against three in adulterated gram flour case

Bhadohi News: मिलावटी बेसन मामले में तीन पर मुकदमा

Tue, 26 Dec 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Case against three in adulterated gram flour case
गोपीगंज। कोतवाली के पूरे रघुनाथ में मिलावटी बेसन और चायपत्ती के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को कोतवाली, क्राइम ब्रांच और खाद्य विभाग की टीम ने पूरे रघुनाथ गांव से मिलावटी बेसन और चायपत्ती बरामद करते हुए चार को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


खाद्य विभाग के साथ क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने पूरे रघुनाथ गांव में 72 बोरी मिलावटी बेसन, 25 बोरी चने की दाल, 25 बोरी चावल के अलावा नकली ब्रांड की बोरी और रैपर बरामद किए थे। लगभग 12 हजार की मिलावटी चाय और नकली रैपर बरामद हुए थे। इस मामले में पुलिस मकान मालिक के पुत्र और तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने अंजही मोहाल निवासी राजेश जायसवाल, रितिक जायसवाल व कसीदही निवासी अरविंद कुमार मौर्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed