फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case against Khamaria chairman

खमरिया चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा

Fri, 19 Jun 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Case against Khamaria chairman
औराई। गत 14 जून को खमरिया के चौरा माता मंदिर पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का मानक तोड़ने के आरोप में नगर पंचायत चेयरमैन नंद कुमार मौर्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को औराई थाने की पुलिस ने प्रकरण को संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आयोजन के लिए एसडीएम कार्यालय से केवल 30 लोगों की अनुमति मिली थी, जबकि कार्यक्रम में लगभग दो सौ लोग एकत्र किए गए। उनमें भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी उड़ाई गई। इस खबर को अमर उजाला ने प्रकाशित करते हुए लापरवाही की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए आगाह किया था। शुक्रवार को एसआई रणविजय सिंह की तहरीर पर चेयरमैन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। औराई एसओ के मुताबिक मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed