फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case against five people including husband in death of married woman

विवाहिता की मौत मामले में पति समेत पांच लोगों पर केस

Tue, 14 Dec 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Case against five people including husband in death of married woman
औराई थाना क्षेत्र के झौवां गांव में विवाहिता की हुई मौत के मामले में उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते थे।
विज्ञापन

झौवां गांव निवासी सूरज कुमार पांडेय की पत्नी श्रेया उर्फ स्वाती (23) की रविवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। जानकारी पर उसके मायके विजयपुर (मिर्जापुर) से आए पिता राजन चतुर्वेदी ने तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों का हत्या का आरोप लगाया। तहरीर में कहा गया कि श्रेया की शादी दिसंबर 2020 में झौवां निवासी सूरज के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीकठाक रहा आरोप है कि उसके बाद ससुराल पक्ष दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर उत्पीड़न करने लगा। कई बार श्रेया ने अपनी मां को इसकी जानकारी भी दी। आरोप लगाते हुए कहा गया है कि 12 दिसंबर की सुबह ही रिश्तेदार से सूचना मिली की श्रेया की मौत हो गई है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने कहा कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति सूरज कुमार पांडेय, जेठ अजीत कुमार पांडेय, जेठानी, सास, ससुर पारसनाथ पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed