फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpets from city lights bright , fireworks

कालीन नगरी दीपों से जगमग,आतिशबाजी

Wed, 11 Nov 2015 08:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 11 Nov 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
Carpets from city lights bright , fireworks
  बच्चों से लेकर महिलाओं एवं बड़ों तक ने जमकर खुशियां मनाई। घर एवं  प्रतिष्ठान रोशनी से जगमगाते नजर आए।
विज्ञापन


 सुख, समद्धि एवं मंगल की कामना के साथ  लोगों ने विधि विधान से घरों एवं प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी एवं गणेश की  पूजा अर्चना की।  


अंधेरा दूर कर रोशनी की  ओर जाने का संदेश देने वाला पर्व दीपावली को लेकर सुबह से ही माहौल बनने  लगा था। लोग घरों को सजाने में लगे रहे। बच्चों में पर्व को लेकर ज्यादा ही  उत्साह रहा, कारण पसंदीदा मिष्ठान के साथ-साथ आतिशबाजी करने के लिए पटाखें  जो छोड़ने का मौका मिला था।
विज्ञापन


 नगरीय क्षेत्रों में ज्यादातर लोगों ने घरों  को आकर्षक झालरों से सजाया था।

घरों की  रंगाई पुताई के बाद स्वच्छ रखने के लिए लोग एक पखवारे से लगे थे। मान्यता  है कि बरसात में कीड़े मकौड़े काफी बढ़ जाते हैं, कार्तिक मास में दीपावली  के पर्व पर सरसों तेल के दीपक जलाने से कीड़े मकौड़े दीपक के पास जाते हैं  और जलकर नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसान भी दीपावली पर अपने खेतों में जाकर दीये जलाते हैं। दीपावली को लेकर रोडवेज परिसर  में पटाखों की दुकानें सजाई गई थीं।  छुरछुरी से लेकर राकेश, चरखी, अनार बम की भरमार थी।


 दिनभर दुकानों  पर पटाखा खरीदने वाले पहुंचते रहे। हालांकि दुकानदारों की मानें  तो  उम्मीद के हिसाब से  बिक्री नहीं हुई लेकिन लोगों में उत्साह कम नहीं था।  लोगों ने पटाखें खरीदे लेकिन सीमित मात्रा में ही। इसके अलावा  मिठाई दुकानों पर         देर रात तक खरीदने वालों की  भीड़ रही। लोगों  ने खोआ व छेना की मिठाई के अलावा लड्डू भी खरीदे। मिठाईयों पर भी महंगाई  का असर साफ दिखा। 80 रुपये प्रति किलो के भाव में बिकने वाल लड्डू 120  रुपये प्रति किलो के भाव में बिका। छेना और खोवा की बनी मिठाइयां भी आम दिनों की अपेक्षा 40 से 50 रुपये अधिक भाव पर बिकीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed