{"_id":"62717c66964a1d334071988a","slug":"carpet-warehouse-fire-cooled-after-18-hours-bhadohi-news-vns6516639180","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 घंटे बाद ठंडी हुई कालीन गोदाम की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 घंटे बाद ठंडी हुई कालीन गोदाम की आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई के जयरामपुर स्थित बुआजी के इनारा के समीप कालीन से जुड़े गोदाम में लगी आग करीब 18 घंटे बाद बुझाई जा सकी। आग बुझाने के लिए भदोही के अलावा मिर्जापुर, प्रयागराज और वाराणसी से फायर बिग्रेड बुलाने पड़े। मंगलवार को सुबह गोदाम में जले सामान बता रहे थे कि नुकसान कितना बड़ा हुआ है।
सोमवार को दोपहर दो बजे में जयरामपुर स्थित जीपी एंड संस फर्म में मशीन वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से आग लग गई थी। आग की लपटें इतनी तेज फैलीं कि जिले के दमकल विभाग की कई टीमें आग बुझाने के लिए पहुंची, लेकिन गोदाम का तापमान इतना अधिक था कि उसके अंदर जाने की हिम्मत किसी की नहीं पड़ी। देर रात भदोही के साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, और मिर्जापुर की दमकल टीमें पहुंची और मंगलवार सुबह सात बजे तक आग को ठंडा कर सकीं। दमकल विभाग की स्पेशल प्लेटफार्म वाहन का पानी गोदाम के एक दीवाल को तोड़कर अंदर फेंका गया तब जाकर आग बुझ सकी। कंपनी मालिक गोपाल बरनवाल ने कहा कि अगलगी में लाखों का नुकसान हुआ। अग्निशमन अधिकारी नरेशराम ने बताया कि वाराणसी से फायर बिग्रेड का स्पेशल प्लेटफार्म वाहन आने पर आग पर काबू पाया जा सका। बताया कि कंपनी के पास ही एचडीएफसी बैंक भी संचालित होता है। आग लगने पर बैंक कर्मचारी तत्परता दिखाते हुए सामान लेकर रवाना हो गए, गनीमत रही कि आग की लपट बैंक तक नही पहुंच पाई।