फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet industry is people's good fortune: MP

Bhadohi News: लोगों का सौभाग्य है कालीन उद्योगः सांसद

Sun, 01 Jun 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Carpet industry is people's good fortune: MP
भदोही। वाराणसी, मिर्जापुर, वाराणसी परिक्षेत्र के लोगों का यह सौभाग्य है कि वे कालीन उत्पादन क्षेत्र के रहने वाले हैं। यह उद्योग लाखों की संख्या में महिलाओं पुरुषों को रोजगार उपलब्ध करा रहा है। हम सब की यह जिम्मेदारी बनती है कि इस उद्योग की खुशहाली के लिए मिलकर काम करें। ये बातें शनिवार को मर्यादपट्टी स्थित ऑल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) सभागार में सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कालीन उद्यमियों के साथ बैठक में कही।
विज्ञापन

सांसद ने सुझाव दिया कि आप लोग कालीन उद्योग के लिए एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाएं और हमें बताएं, ताकि मैं कालीन उद्योग की न्यूनतम आवश्यकताओं पर गंभीर होकर कम कर सकूं। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हर जनप्रतिनिधि यह चाहेगा कि वो जनप्रतिनिधि रहे या न रहे उसके जाने के बाद भी लोग उसे याद करें। कालीन उद्योग के बारे में मुझे जितनी जानकारी है मैंने शुरुआत कर दी है। आप लोगों के सहयोग से मैं चाहे प्रधानमंत्री हों या मुख्यमंत्री उनसे मिल कर गंभीर प्रयास करूंगा ऐसा विश्वास दिलाना चाहता हूं। इसके पूर्व कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन कुलदीप राज वाटल और एकमा के मानद सचिव पियूष बरनवाल ने सांसद को मौजूदा समय में केंद्र सरकार की जो भी योजनाएं थी वह सब बंद कर दी गई हैं। सीईपीसी चेयरमैन ने कहा कि जितनी भी केंद्र यहां तक की कारपेट एक्सपो कराने के लिए भी सरकार का ग्रांट नहीं मिलने से हम महंगे दर पर स्टॉल निर्यातकों को दे पाते हैं। मानद सचिव ने कहा कि वर्तमान में जिले में ट्रांसपोर्ट, ट्रेन, परिवहन व्यवस्था के साथ साथ आंतरिक सड़कों को बेहतर किए जाने पर जोर दिया। इसके अलावा अधिकतर कालीन उद्यमियों ने कश्मीर सरकार की तर्ज पर जीआई टैग वाले कालीनों को कैश इंसेटिंव दिए जाने की सांसद से मांग की।
विज्ञापन


हाजी शौकत अंसारी, यादवेंद्र कुमार राय, हाजी अब्दुल रब, आलोक बरनवाल, असलम महबूब, अश्फाक अंसारी, इरफान अहमद, जेएस जैन ने क्षेत्र की समस्याओं की ओर सांसद का ध्यानाकृष्ट कराया। कार्यक्रम में एकमा के अलावा ऑल इंडिया कारपेट यार्न स्पिनर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन (एसिस्डा) और इंडो अमरीकन चैंबर आफ कामर्स के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इससे पहले पूर्व एकमाध्यक्ष गुलाम सरफुद्दीन, हाजी शौकत अली, शमीम अंसारी, उमेश शुक्ल, संजय गुप्ता, एके ठुकराल, डीपी गुप्ता, भरत लाल मौर्य, इम्तियाज अंसारी, हुसैन जाफर, पंकज बरनवाल, जाबिर बाबू अंसारी आदि ने सांसद को बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed