{"_id":"57d077a04f1c1b876a317745","slug":"carpet-factory-fire-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीन कारखाने में लगी आग, क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीन कारखाने में लगी आग, क्षति
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 08 Sep 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार के वार्ड दो में मंगलवार की रात अबूझ हाल में एक कालीन कारखाने में आग लग गई। इससे उसमें रखा हजारों का कालीन जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि शार्टसर्किट से आग लगी।
घोसिया के वार्ड दो निवासी रीता देवी पत्नी रमेश कुमार गौतम का वार्ड में ही कालीन कारखाना है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की शाम कारखाना बंद कर सभी सो गए। देर रात कारखाने से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग जाग गए।
शोरगुल मचाने के बाद पहुंचे लोगों ने कड़ी मेहनत कर आग को बुझाया, लेकिन तब तक कालीन बनाने वाले उपकरण और कई कालीन जल चुके थे।
आग बुझाने के दौरान रमेश कुमार और धर्मेंद्र कुमार आंशिक रूप से झुलस गए। पीड़ित रमेश ने बताया कि एक लाख से अधिक का कालीन जल गया। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका, हालांकि आशंका जताया जा रहा है कि शार्टसर्किट से आग लगा होगा।