फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet Expo will be closed for common people on the first day

पहले दिन आम लोगों के लिए बंद रहेगा कारपेट एक्सपो

Sun, 09 Oct 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Carpet Expo will be closed for common people on the first day
भदोही। भदोही में 15 अक्तूबर से पहली बार चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो होने जा रहा है। एक्सपो में कालीन प्रदर्शन करने वाले निर्यातकों और आयातकों का पंजीकरण अब अंतिम दौर में है। अब तक 60 देशों के 360 आयातकों ने आने की संस्तुति कर दी है, जबकि देश भर के 235 कालीन निर्यातकों ने स्टाल बुक करा लिए हैं। आयोजकों ने कहा है कि प्रथम तीन दिन एक्सपो में स्टाल लगाने वालों और आयातकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। चौथे दिन सभी के लिए एक्सपो खुला रहेगा। सीईपीसी का कहना है कि 12 अक्तूबर तक सभी स्टाल लगा लेने का लक्ष्य है। आयोजकों के दावों के अनुसार हर एक्सपो में 400 से 500 करोड़ के व्यवसाय का सृजन होता है। इसलिए इस कालीन मेले पर भदोही के हर छोटे-बड़े और मझोले व्यवसायी की नजर लगी है। भदोही में हो रहे इस बार के एक्सपो में नई दिल्ली या जर्मनी जैसे शहरों में भाग न ले पाने वाले कई मझोली कालीन निर्यातक भी भाग ले रहे हैं। इन्हें अच्छा अवसर मिला तो आगे उनके लिए व्यवसाय के द्वार खुलेंगे। उधर निर्यातकों और आयातकों को बेहतर से बेहतर सहूलियतें देने और तैयारियों का जायजा लेने के लिए चेयरमैन उमर हमीद ने परिषद के बाकी प्रशासनिक सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया। तय किया गया कि चाहे हमारे निर्यातक हों या विदेश से आनेवाले आयातक सभी को अच्छी से अच्छी सहुलियत दी जाएगी। उधर सीईपीसी ने एक सर्कुलर जारी कर अपने निर्यातकों को बताया है कि कारपेट एक्सपो में प्रथम तीन दिने केवल स्टाल धारकों और वीआईपी अतिथियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। चौथे दिन एक्सपो आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस बाबत प्रशासनिक सदस्य असलम महबूब ने बताया कि यह निर्णय स्टाल धारकों से मिले फीड बैक के आधार पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed