{"_id":"6550e08eb3e861f012064a36","slug":"carpet-city-once-again-tainted-by-terror-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-5544-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कालीन नगरी पर एक बार फिर लगा आतंक का दाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कालीन नगरी पर एक बार फिर लगा आतंक का दाग
विज्ञापन
भदोही। एक बार फिर आतंक का दाग लगा है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से आईएसआईएस से जुड़े भदोही के राकिब इमाम अंसारी की गिरफ्तारी से कालीन नगरी सुर्खियों में है। शनिवार को एटीएस की की कार्रवाई से भदोही नगर में सरगर्मी बढ़ गई है। डेढ़ दशक में तीन घटनाओं में जिले की संलिप्तता सामने आ चुकी है। इसके कारण यहां पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए धमक चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही जांच एजेंसिया एक बार फिर आ सकती है।
विश्व में कालीनों में अपनी हुनरमंदी के लिए कालीन नगरी प्रसिद्ध है। यहां की कालीन अमेरिका, जर्मनी, चीन सहित कई देशों में जाती है। देश भर में कालीन निर्यात में भदोही और मिर्जापुर का हिस्सा करीब 60 फीसदी होता है। कालीनों के लिए प्रसिद्ध जनपद पिछले डेढ़ दशक में आतंकी घटनाओं में संलिप्तता को लेकर भी सुर्खियों में रहा है। शनिवार को अलीगढ़ से संदिग्ध आतंकी राकिब इमाम अंसारी की गिरफ्तारी से फिर चर्चा में आ गया है। भदोही नगर के अंबरनीम निवासी राकिब एएमयू से एमटेक की पढ़ाई कर रहा था। यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व जयपुर में 2008 के दौरान सिलसिलेवार बम धमाका हुआ था। इसमें जिले के एक युवक को आरोपी बनाया गया था। हालांकि, अब युवक कोर्ट से बरी हो चुका है। इसी तरह पुणे में हुए बेकरी ब्लास्ट का एक आरोपी कुछ दिनों तक भदोही में रुका था। बाद में उसे मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। वह भी भदोही के जमुंद मोहल्ले में रहता था। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के दौरान भदोही से 11 बांग्लादेशियों समेत 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में शरणदाताओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एनआईए की टीम भदोही आ चुकी है।