फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet backing project worth Rs 5.17 crore will start soon in the district

Bhadohi News: जिले में जल्द शुरू होगी 5.17 करोड़ की कारपेट बैकिंग परियोजना

Wed, 01 Nov 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Carpet backing project worth Rs 5.17 crore will start soon in the district
जिले में हैंडटफ्टेड कालीनों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की ओर से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर स्थापित कारपेट बैकिंग (लेटेक्सिंग) परियोजना जल्द ही शुरू हो सकती है। परियोजना की कमियों की शिकायत पर संयुक्त निदेशक उद्योग सुधांशु तिवारी ने सोमवार को जायजा लिया। उन्होंने कारपेट बैकिंग को नए सिरे से चालू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में 2008 में भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को हैंडटफ्टेड कालीनों के निर्माण को गति देने के लिए कारपेट बैकिंग परियोजना की जिम्मेदारी सौंपी गई। कारपेट सिटी में इस परियोजना को पीपीपी मॉडल के तहत दो वर्ष में पूरा किए जाना था। इसके बाद इसकी जिम्मेदारी विशेष प्रयोजन संस्था (एसपीवी) को सौंपी जानी थी। लेकिन कारपेट बैकिंग (लेटेक्सिंग) परियोजना नौ वर्षों में भी फलीभूत नहीं हो सकी। नतीजतन करोड़ों रुपये की भूमि, भवन और संबंधित मशीनें बेकाम रही। एसपीवी ने इसकी कमियों को लेकर बार-बार उद्योग विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया। आग्रह पर संयुक्त निदेशक उद्योग ने स्थलीय निरीक्षण करने जिले में पहुंचे। भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी), बीडा, जिला उद्योग केंद्र, संयुक्त निदेशक उद्योग (विंध्याचल), संयुक्त निदेशक एमएसएमई प्रयागराज को एसपीवी के साथ मिलकर इसकी कमियों को पता लगाने और इकाई को शुरू कराने को कहा है। इस मौके पर एसपीवी के निदेशक ओपी सिंह ने जेडी को बताया कि 5.17 करोड़ की परियोजना में 75 प्रतिशत केंद्र सरकार, 10 प्रतिशत प्रदेश सरकार ने तथा 15 प्रतिशत अंशदान एसपीवी के 31 सदस्यों ने मिल कर किया था। 2010 में इसे तैयार कर एसपीवी को सुपुर्द कर दिया जाना चाहिए था, लेकिन 9 वर्ष बाद उन्हें मिला भी तो किसी काम का नहीं था। जिससे वर्ष 2023 में भी इसके संचालन पर गतिरोध बना हुआ है।
विज्ञापन

--

आईआईसीटी मे बैठक आज
भदोही। एसीपीवी भावना मैनुफैक्चरिंग इंडिया प्रा.लि. के निदेशक ओपी सिंह ने बताया कि कानपुर से आए जेडी (उद्योग) के निर्देश पर लेटेक्सिंग इकाई को चालू कराने के लिए बुधवार को सुबह 11 बजे आईआईसीटी में बैठक बुलाई गई है। इसमें बीडा, आईआईसीटी के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और इकाई की मौजूदा स्थिति का आंकलन करने सहित उसे चालू कराने पर विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed