{"_id":"62c52bbe303007264b06345a","slug":"car-riding-criminals-kidnapped-young-man-and-manager-of-vehicle-company-died-in-road-accident-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कार सवार बदमाशों ने सरेराह युवक को किया अगवा, सड़क हादसे में वाहन कंपनी के मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कार सवार बदमाशों ने सरेराह युवक को किया अगवा, सड़क हादसे में वाहन कंपनी के मैनेजर की मौत
Wed, 06 Jul 2022 11:59 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:59 AM IST
सार
भदोही जिले के चौरी बाजार मुख्य तिराहे पर बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक वाहन कंपनी के मैनेजर मनीष पाल (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विस्तार
भदोही के मच्छरहट्टा मोहल्ला में बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कार सवार चार बदमाशों ने एक युवक को असलहा दिखाकर अगवा कर लिया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में तलाश कर रही है। अपहृत युवक कहां का था यह किसी को पता नहीं चला।
आस-पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि एक युवक एक बिना नंबरप्लेट वाली बाइक से आया और पहले से खड़े कार वालों ने उसे अपने पास बुलाया। दो मिनट की बात के बाद जबरदस्ती युवक को गाड़ी में बैठाने लगे। युवक ने विरोध किया तो उसे असलहा दिखाया। युवक कहां का था यह किसी को पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत
भदोही जिले के चौरी बाजार मुख्य तिराहे पर बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक वाहन कंपनी के मैनेजर मनीष पाल (35) की मौत हो गई। मनीष प्रयागराज के रहने वाले थे। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई।

हादसे के वक्त मनीष पाल (35) बाइक से चौरी बाजार होते हुए कहीं जा रहे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो जहां हादसा हुआ वहां पहले से ही अतिक्रमण है। इस वजह से सड़क सकरी हो गई है। ऐसे में आवागमन में दिक्कत होती है।