फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Car hit, body dragged for two meters, head also crushed

Bhadohi News: कार ने मारी टक्कर, दो मीटर तक घसीटा शव, सिर भी कुचला

Fri, 28 Feb 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Car hit, body dragged for two meters, head also crushed
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार की देर शाम ऊंज थाने के समीप सड़क दुर्घटना में एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वाहन से कुचलने के कारण शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया जा रहा है दुर्घटना के बाद हाईवे पर शव करीब दो मीटर तक घसीटता रहा। वाहन से युवक का शव बुरी तरह से कुचल गया था।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक हाईवे पार कर रहा था। इस बीच एक इनोवा कार ने उसे टक्कर मार दी। कार तेज होने के कारण वह गिर गया और गाड़ी के नीचे आ गया और करीब दो मीटर तक घसीटता रहा। जब तक लोग मौके पर पहुंचते कार चालक तेजी से वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त को घंटों मशक्कत किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। दुर्घटना में उसका चेहरा आदि भी छील गया था। वह नीले रंग का पैंट और प्रिंटेड शर्ट पहने हुए था। उसके ऊपर से वाहन गुजरने से उसका सिर भी दब गया था। इससे चेहरा भी समझ में नहीं आया। जेब में मिले कागजात से भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष रमाकांत यादव ने कहा कि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed