फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Car galloped on the road, many bikes damaged

Bhadohi News: सड़क पर सरपट भागी कार, कई बाइक क्षतिग्रस्त

Mon, 29 Jan 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Car galloped on the road, many bikes damaged
भदोही। भदोही नगर के भीड़भाड़ वाले लिप्पन तिराहे पर रविवार को दोपहर एक कार सरपट दौड़ने लगी। रास्ते में जो आया उसे धक्का मारती हुई आगे बढ़ रही थी। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागे लेकिन कार सड़क के किनारे खड़ी बाइकों को क्षतिग्रस्त करती हुई दो सौ मीटर दूर जाकर रुकी। रुकते ही चालक कार छोड़कर भाग निकला। कुछ राहगीरों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

दोपहर लगभग 2 बजे काले रंग की एक कार लिप्पन तिराहे से स्टेशन रोड की ओर मुड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तिराहे पर कार की चाल देख कर कुछ अनहोनी की आशंका हो गई थी। कार स्टेशन रोड पर मुड़ कर सड़क के दोनों ओर खड़ी कई बाइक को क्षतिग्रस्त करती हुई भागती रही। कोतवाली के सामने से होती हुई एक होटल के सामने आकर रुकी। कार के रुकते ही चालक निकल कर सरपट भागने लगा। कुछ लोगों ने पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

सीखड़ी डोमनपुर के अवधेश ने बताया कि उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया कि उनकी बाइक कोतवाली में खड़ी है। एक राहगीर ने भी अपनी चोटें दिखाईं। कोतवाली प्रभारी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। कार पर मिर्जापुर जिले का नंबर है। कार के स्वामी के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed