फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Car collides with pickup truck on four-lane highway; four youths injured.

Bhadohi News: फोरलेन पर पिकअप से टकराई कार, चार युवक घायल

Mon, 27 Jul 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Car collides with pickup truck on four-lane highway; four youths injured.
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अमिला रेलवे स्टेशन के सामने फोरलेन पर शनिवार की रात करीब 9.30 बजे बैक कर रही पिकअप से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार घोसी से दोहरीघाट की तरफ जा रही थी। क्षतिग्रस्त कार में बीयर की केन और प्लास्टिक का गिलास मिला। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, सवार लोग नशे की हालत में थे। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को अस्पताल लेकर चली गई थी, जिसके चलते उनकी पहचान नहीं हो पाई है। कार घटनास्थल पर खड़ी है, अभी तक कार लेने कोई नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed