{"_id":"5e307d048ebc3e4adf77c843","slug":"car-collided-with-death-bhadohi-bhadohi-news-vns5076073132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से ठेले वाले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से ठेले वाले की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के चौरी रोड बड़ी बाग के समीप मंगलवार की रात्रि लगभग 10.15 बजे अर्टिगा कार के जोरदार धक्के से एक अधेड़ ठेले वाले की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि कार वाराणसी की ओर से आ रही थी तथा भारी रफ्तार मे थी। मृतक की शिनाख्त बेचू लाल गुप्ता (55) के रूप में हुई है। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई थी लेकिन मृतक के घर वालों के साथ सैकड़ो लोग सड़क पर शव रख कर बैठ गए थे। बताया जाता है कि कार एकमामात्र चालक श्रीराम यादव चला रहा था। दुर्घटना में वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
लोगों ने बताया कि चौरी रोड बड़ी बाग निवासी बेचू लाल ब्लाक के पास ठेले पर लाई चने की दुकान लगाता है। रात्रि में दुकान बढ़ाकर घर की ओर आ रहा था। जब वह नाईन टू नाइन शो रूम के पास पहुंचा तभी पीछे से आई कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग जमा हो गए। उनके साथ मौके पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रख बैठ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में अकेले दरोपुर निवासी श्रीराम यादव था जो चला रहा था। उसे भी गंभीर चोट लगी है। जिसे एमबीएस राजकीय अस्पताल भर्ती कराया गया। देर रात तक मौके पुलिस मौजूद थी। लोगों को समझा बुझा रही थी लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं थे।