फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Car and bike recovered including adulterated liquor, six arrested

मिलावटी शराब सहित कार व बाइक बरामद, छह गिरफ्तार

Wed, 11 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Car and bike recovered including adulterated liquor, six arrested
मिलावटी शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने मंगलवार की रात में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के ककराही मंडी के पास से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 60 लीटर मिलावटी शराब, मिलावट की जाने वाली सामग्री, एक कार, प्लास्टिक के डिब्बे, यूरिया, ब्लू लाइम की कुछ शीशी आदि बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि शराब में मिलावट करने और उसे अवैध तरीके से बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान ही सूचना मिली कि गोपीगंज इलाके में कुछ लोग शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर छापा की कार्रवाई करायी गई तो वहां से छह लोग गिरफ्तार किए गए। उनके पास से मिलावट की हुई 60 लीटर शराब प्लास्टिक के दो डिब्बों में मिली। साथ ही करीब पांच सौ ग्राम यूरिया खाद, 92 शीशी 200 एमएल ब्लू लाइम, तस्करी में प्रयोग किए जाने वाली एक मारुति वैन, दो बाइक और नौ मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जापुर के मझली पट्टी थाना चिल्ह निवासी धर्मजीत सरोज, अमरजीत सरोज, जौनपुर के बरसठी थाना बरसठी निवासी आशीष पाल, भदोही के मई निवासी दीनानाथ गौतम, सोनहर निवासी रामसूरत पाल, सरियाव भगौतीपुर निवासी गुरुचरण प्रजापति शामिल हैं। इन सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है। पुलिस टीम में गोपीगंज थाना प्रभारी बृजेश सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी विनोद दुबे, आबकारी निरीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed