फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Captured removed from CHC premises after two decades

दो दशक बाद सीएचसी परिसर से हटा कब्जा

Tue, 01 Feb 2022 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Captured removed from CHC premises after two decades
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज का भवन अंतत: दो दशक बाद अतिक्रमण मुक्त हो गया। स्वास्थ्य विभाग के ही कुछ कर्मचारी आवासीय भत्ता लेने के बाद भी सरकारी भवन में निवास बना लिए थे।
विज्ञापन

दरअसल अधिवक्ता आदर्श त्रिपाठी ने सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट, एएनएम और कर्मचारी को लेकर सीएमओ को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया था कि एचआरए लेने के बाद भी तथ्य छिपाकर अस्पताल भवन में कब्जा किए हैं। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने जांच की जिसमें मौके पर कब्जा मिला। तीन नोटिस के बाद भी भवन को खाली नहीं किया गया। कमरा खाली न करने पर सीएमओ डॉ. संतोष चक ने स्टाफ नर्स का वेतन रोककर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। जिसके बाद 28 जनवरी को सभी ने भवन को खाली कर दिया। बताते चलें कि स्वास्थ्य ही नहीं कृषि, तहसील सहित अन्य विभागों के कई कर्मचारी आवासीय भत्ता लेने के बाद भी सरकारी भवनों में रहकर राजस्व का चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed