फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Captive in the market, sanitation campaign started

बाजार में बंदी, चला सैनिटाइजेशन अभियान

Sun, 26 Jul 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Captive in the market, sanitation campaign started
स्टेट बैंक ज्ञानपुर के सामने छिड़काव करते फायर ब्रिगेड कर्मी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में प्रदेश सरकार की ओर से सप्ताहांत में निर्धारित दो दिवसीय बंदी के दूसरे दिन रविवार को भी जिले के बाजार पूरी तरह बंद रहे। दुकानों के शटर पूरे दिन नहीं उठे। सड़कों पर आवागमन भी न के बराबर हुआ। दवा, फल और सब्जी जैसे जरूरी सेवाओं को छोड़ दें तो अन्य सभी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

अनलॉक में साप्ताहिक बंदी के दूसरे दिन चाय-पान तक की दुकानें नहीं खुलीं। निर्देश के मुताबिक बंदी के दिन नगर पालिका और नगर पंचायतों ने साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। साथ ही लोगों को कोविड-19 के प्रति सजग रहकर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने को ताकीद किया गया। ज्ञानपुर नगर में नगर पंचायत की ओर से जगह-जगह माइक लगाकर सुरक्षा मानकों की उद्घोषणा की गई। इसमें बताया जा रहा था कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए किस तरह का रहन-सहन व्यवहार अपनाया जाना चाहिए। साथ ही बाहर निकलने पर मास्क पहनने और सैनिटाइजर आदि का हमेशा उपयोग करते रहने की बात बताई गई। बंदी का असर तो रहा ही, लेकिन लोगों में उतनी ही जागरूकता भी दिखी। दिनोंदिन तेजी से पांव पसारती बीमारी के प्रति जनसामान्य भी सजग हो गया है। यही वजह है कि व्यापारियों ने खुद ही दुकानें बंद रखीं और अनावश्यक लोग घरों से बाहर सड़कों पर टहलते नहीं दिखे। बंदी का असर यातायात पर भी देखने को मिला। सड़कों पर वाहनों की तादाद बेहद कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed