{"_id":"57cdd1e24f1c1b3d3b317dc2","slug":"candle-procession-pulled-by-lekpalon","type":"story","status":"publish","title_hn":" लेखपालों ने निकाला कैंडिल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने निकाला कैंडिल जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगठन की मांगो को लेकर और लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में लेखपालों ने चल रहे धरना के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर कैंडिल मार्च निकाला। आंदोलन का समर्थन करने के लिए कैंडिल मार्च में राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष धर्मराज यादव भी शामिल हुए। कैडिल मार्च में लेखपालों की ओर से निर्णय लिया गया कि संगठन की मांगो को लेकर जब तक प्रदे श सरकार गंभीरता नहीं दिखाती है। तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा,क्योंकि यह लड़ाई लेखपालों के लिए स्वाभिमान का विषय बन चुका है। लेखपाल संघ संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष बेलाल अहमद अंसारी ने कहा कि मांगो को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से उदासीनता बरतने से आंदोलन और तेज होता जा रहा है। यदि सरकार अब भी नहीं चेतती है तो विभिन्न संगठनों से समर्थिक यह आंदोलन उग्र रूप भी ले सकता है। क्योंकि बिना मांगो के पूरी हुए आंदोलन किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं हो सकता। जिलाध्यक्ष कामेश्वरनाथ मिश्र, जिला मंत्री धर्मराज, शीतला प्रसाद,राम नारायण,रामा गिरी, मुरलीधर आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन