फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Candle procession for justice to Hathras Goodies

हाथरस गुडियां को न्याय के लिए कैंडल जुलूस

Wed, 30 Sep 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Candle procession for justice to Hathras Goodies
कस्बे में हाथरस की गुड़िया को न्याय के लिए कैंडिल जुलूस निकालती महिलाएं - फोटो : BHADOHI
भदोही। हाथरस की गुड़िया के साथ दरिंदगी और उसकी मौत की खबर मंगलवार को समाचार पत्रों में पढ़ते ही आम जन में आक्रोश फैल गया। देर शाम बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में कैडिल लिए गुड़िया को श्रद्धांजलि देने के लिए निकल गईं। इसके चलते बलात्कारियों और हत्यारों को फांसी दो के नारे शहर में गूंज उठे। सपा नेत्री, पूर्व प्रमुख सुनीता यादव ने कहा कि अब सरकार में बैठे लोग कहां है। सरकर का अन्याय अधिक दिन नहीं चलेगा। यदि गु ड़िया को न्याय न मिला तो सपा संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम मेनरोड स्थित पूर्व प्रमुख के घर पर कैंडिल लेकर दर्जनों महिलाएं जुटीं। वहां से अजिमुल्लाह चौराहे पर आकर गुड़िया को श्रद्धांजलि दी गई। सरिता बिंद, प्रमिला यादव ने कहा कि दरिंदगी की बस एक सजा फांसी होनी चाहिए। सरकार मासूम छात्राओं और महिलाओं से बलात्कार की घटनाएं रोक पाने में असफल रही है। चंपा देनी, प्रेमा देवी आदि ने कहा कि हत्यारों को फांसी से नीचे मंजूर नहीं है। भाजपा दरिंदो को बचाना चाह रही है। अगर ऐसा नहीं है तो सरकार समाज को बताए कि वह क्या कार्रवाई कर रही है। जुलूस में मालती देवी, रंजना, लालमनि देवी, सरिता देवी, आशा देवी, मीरा देवी, चंद्रावती देवी, भुट्टा देवी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed