फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Candidates worried about cross voting

Bhadohi News: क्रॉस वोटिंग को लेकर प्रत्याशी चिंतित

Fri, 03 May 2024 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Candidates worried about cross voting
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की प्रशासनिक समिति के चुनाव में इलेक्ट्रानिक मतदान शुरू हुए बृहस्पतिवार को दो दिन हो गए हैं। कालीन उद्योग के अंदरखाने यह बात सामने आ रही है कि भदोही जिले के 80 प्रतिशत तक मतदान हो चुका है। मतदान आठ मई की शाम तक होना है। नौ मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। दोनों ही पैनल क्रॉस वोटिंग को लेकर चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

भदोही जिले में कई निर्यातकों से ली गई जानकारी के बाद यह साफ हो गया है कि जिले के अधिकतर मतदाता वोट कर चुके हैं। हालांकि अभी लोगों के पास काफी समय बचा है। उधर, प्रत्याशी अभी भी इस सोच से वोटरों को फोन कर रहे हैं कि अगर कोई बाकी हो तो उसका लाभ मिल जाए। दोनों ही पैनल के प्रत्याशियों ने उद्योग के धुरंधरों और उम्रदराज निर्यातकों को वोट मांगने के लिए लगा रखा है। संजय गुप्ता पैनल में 18 प्रत्याशी तथा सूर्यमणि तिवारी पैनल में 16 प्रत्याशी मैदान में है। इससे स्पष्ट है कि चुनाव में सीधी टक्कर है। फिर भी दोनों पैनल क्रॉस वोटिंग को लेकर चिंतित हैं। कुल 1745 वोट में से सबसे अधिक 1003 वोट भदोही जिले के हैं। दोनों ही पैनलों को मिलाकर 17 प्रत्याशी भदोही जिले से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए क्रॉस वोटिंग की संभावना है। मतदाताओं को भदोही के प्रत्याशियों के चयन को लेकर खासी मुश्किल हो रही है। कहा जा रहा है कि यदि क्रॉस वोटिंग हुआ तो परिणाम अप्रत्याशित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed