फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Candidates take respiratory relief

प्रत्याशियों नेे ली राहत की सांस

Thu, 09 Mar 2017 11:52 PM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 09 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
आठ मार्च को तीनों विधानसभा सीट पर मतदान के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने राहत की सांस जरूर ली है, लेकिन तनाव अब भी कायम है। भागदौड़ से राहत मिलने के बाद बृहस्पतिवार को सभी बूथ एजेंटों से एक-एक वोट की आंकड़ेबाजी लेते नजर आए। सभी अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।       
विज्ञापन

भदोही: सपा प्रत्याशी जाहिद बेग ने मतदान के बाद भदोही स्थित आवास पर आराम किया। चुनाव की गहमागहमी से खाली होकर उन्होंने बृहस्पतिवार को बाल कटवाया।  पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और बूथ प्रभारियों से वोटों की आंकड़ेबाजी में जुटे रहे। बसपा प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र ने बृहस्पतिवार सुबह छह बजे चाय की चुस्कियों संग समाचार पत्र पढ़ा और उसके बाद बूथ एजेंटों से वोटिंग के लेकर वार्ता की। भाजपा प्रत्याशी रवींद्रनाथ त्रिपाठी बृहस्पतिवार को पूरे दिन नेतानगर स्थति कार्यालय पर बिताया। विधानसभा के एक-एक बूथ पर पड़े वोटों का अंकगणित समझने में लगे रहे।       
विज्ञापन

ज्ञानपुर: निषाद पार्टी के प्रत्याशी विजय मिश्र मतदान दिवस पर दिनभर की भागदौड़ के बादत धनापुर आवास पर ही रात भर आराम किया। बृहस्पतिवार को भी पूरा दिन आवास पर ही गुजारी। सुबह से लेकर शाम तक समर्थकों संग बूथवार मिले वोटों की आंकड़ेबाजी की। सपा प्रत्याशी रामरति बिंद ने भी मतदान के बाद राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार सुबह को घर पर और दोपहर में केंद्रीय कार्यालय पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच बूथवार मिले वोटों पर मंत्रणा करते नजर आए। भाजपा प्रत्याशी महेंद्र बिंद भी चुनावी सीजन में भागदौड़ के बाद बृहस्पतिवार को पूरा दिन आराम से गुजारा। बसपा प्रत्याशी राजेश यादव भी कैडर वोट के सहारे जीत के प्रति आश्वस्त हैं। बृहस्पतिवार सुबह उठने के बाद वोटों के अंकगणित में उलझे रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed