{"_id":"6400f21aaa99a53cb907c2e7","slug":"by-election-jhoom-votes-to-elect-the-head-in-baripur-bhadohi-news-c-20-1-87052-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनाव: बारीपुर में प्रधान चुनने के लिए झूम के पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनाव: बारीपुर में प्रधान चुनने के लिए झूम के पड़े वोट
विज्ञापन

उप चुनाव: बारीपुर में प्रधान के लिए 66.15 फीसदी मतदान
फोटो:08, 09, 10, 11
-पांच प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद
-चार मार्च को होगी मतगणना, तैयारी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतामढ़ी। डीघ ब्लॉक के बारीपुर में बृहस्पतिवार को प्रधान पद के लिए उप चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। मतदान खत्म होने तक बूथ पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पांच उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गया। वोटों की गिनती शनिवार यानि चार मार्च को होगी।
बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। कंपोजिट विद्यालय बारीपुर में बने पांच बूथों पर 3025 मतदाताओं के सापेक्ष कुल 2001 मत पड़े। इस तरह 66 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र और आसपास का क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा। थानाध्यक्ष कोइरौना बृजेश मौर्या और सीतामढ़ी चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश मिश्रा पूरे दिन मुस्तैद दिखे। इसके अलावा सिविल पुलिस, पीएसी और महिला पुलिस बलों की तैनाती रही थी। नियत समय से शुरू हुआ मतदान शुरू में तेज रहा, लेकिन दोपहर बाद मतदान की गति काफी धीमी हो गई और दोपहर 2.25 बजे तक पांचों बूथों में कुल 1831 मत पड़े थे। बूथों पर सन्नाटा छाया हुआ था इक्का दुक्का मतदाता ही आते दिख रहे थे, लेकिन अंतिम ढाई घंटे में 170 वोट पड़े। जिससे मतदान 66.15 फीसदी तक पहुंच गया। उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर मतदान केंद्र में पहुंच कर चुनाव का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिया। मतदान केंद्र पर बुजुर्ग, बयोबृद्ध, दिव्यांगजन, आदि मतदान करने के लिए विभिन्न साधनों से मतदान केंद्र तक पहुंचे। एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
इनसेट
ग्राम प्रधान के निधन से रिक्त हुई थी सीट
सीतामढ़ी। चुनाव को लेकर बारीपुर गांव चुनावी रंग में पूरी तरह रंगा रहा। प्रधान रही कुलवंती देवी के निधन से रिक्त सीट के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। बारीपुर ग्राम प्रधान की सीट जिले भर में चर्चित रहती है। काफी संपन्न माना जाने वाला बारीपुर का राजनीति इतिहास भी अलग ही रहा है। यह गांव हमेशा दो दलों के बीच बंटा हुआ रहता है। मतदान के बाद सभी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन दो उम्मीदवारों के बीच ही सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। प्रधान का ताज किसके सिर सजेगा यह शनिवार को वोट की गिनती के बाद पता चलेगा।