फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   By-election: 50.90 percent voting took place on three seats of Pradhan

उप चुनाव : प्रधान की तीन सीटों पर 50.90 फीसदी हुआ मतदान

Thu, 20 Feb 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
By-election: 50.90 percent voting took place on three seats of Pradhan
ज्ञानपुर। जिले में तीन ग्राम प्रधान और एक बीडीसी का उप चुनाव बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। कुल 50.90 फीसदी मतदान हुआ। ज्ञानपुर के बनकट छनौरा में सबसे अधिक 59.79 और सबसे कम बनकट उपरवार में 45.83 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। बीडीसी को लेकर वोटरों में दिलचस्पी नहीं दिखी। यहां मात्र 38.29 फीसदी ही मतदान हुआ। शाम पांच बजे के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को ब्लॉकों के स्ट्रांग रूम में रखा गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बूथों का चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन

उप चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों की सुरक्षा मंगलवार से ही बढ़ा दी गई थी। बुधवार को सुबह सात बजे से ही डीघ के बनकर उपरवार, औराई के सरायबाबू, ज्ञानपुर के बनकट छनौरा और सुरियावां के वार्ड 41 में बीडीसी के लिए मतदान शुरू हुआ। सुबह से लेकर दोपहर तक वोटर घरों से निकले। महिला, पुरूष, युवा और बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया, हालांकि उम्मीद के हिसाब से मत प्रतिशत नहीं रहा। शाम पांच बजे तक ओवरआल 50.90 फीसदी ही मतदान हो सका। इसमें डीघ के बनकट उपरवार में 4231 मतदाताओं में 1939 यानि 45.83 फीसदी, ज्ञानपुर के बनकट छनौरा में 2032 में 1215 मतदाता, सरायबाबू में 2172 में 1297 मतदाता और सुरियावां के वार्ड 41 में 1510 मतदाताओं में 605 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे के बाद औराई, सुरियावां, डीघ और ज्ञानपुर ब्लॉक में मतदान कार्मिकों ने स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को जमा किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि उप चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से हुआ। कुल 50.90 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं दूसरी ओर उप चुनाव को लेकर डीएम विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, एसडीएम अरुण गिरी, तहसीलदार अजय सिंह, सीओ चमन सिंह चावड़ा, आशीष मिश्रा, एसडीएम औराई बरखा सिंह समेत अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

-------------
13 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में हुआ कैद
ज्ञानपुर। जिले की तीन ग्राम पंचायतों और एक वार्ड में बुधवार को मतदान सकुशल संपन्न हो गया। 13 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गया। अब 21 फरवरी को मतगणना के बाद विजेता तय होंगे। ज्ञानपुर के बनकट छनौरा में कल्पना यादव, नीलम यादव, फूलगेना देवी, राम दुलारी, लालदेई, शांति देवी, औराई के सरायबाबू में पूर्णिमा, शेख अल्फाज अली, आलमीन जबकि डीघ के बनकट उपरवार में रामकैलाश और विनय कुमार के बीच मुकाबला है। बीडीसी के दो प्रत्याशियों के बीच भी सीधी टक्कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मतदान करने मुंबई और पुणे से आए 200 परदेशी
महराजगंज/सीतामढ़ी। जिले में ग्राम प्रधान की तीन सीटों के लिए उप चुनाव में करीब 200 की संख्या में परदेशी गांव पहुंचे। बुधवार को बूथों पर पहुंचकर मतदान किया। सराय बाबू में मतदान करने के बाद जहांगीर, सर्फुद्दीन और साहिल अली ने बताया कि दो दिन पहले वह मुंबई से आए। गांव में करीब 80 से 100 लोग विभिन्न शहरों से सिर्फ मतदान करने के लिए आए। इसी तरह डीघ के बनकट उपरवार में 80 और ज्ञानपुर के बनकट छनौरा में 40 से 50 लोग गांव आए।

----------
2021 से आठ से 15 फीसदी घटा मतदान
ज्ञानपुर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब एक साल का ही समय बचा है। इससे उप चुनाव को लेकर वोटरों में पहले जैसी दिलचस्पी नहीं दिखी। डीघ के बनकट उपरवार में साल 2021 में 63 फीसदी मतदान हुआ था जबकि अब 45.83 प्रतिशत वोटर बूथों पर पहुंचे। इसी तरह औराई के सरायबाबू में चार साल पूर्व 64 से घटकर 59 और ज्ञानपुर के बनकट छनौरा में 65 से घटकर 59.79 हो गया।

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed