{"_id":"5ee78e648ebc3e42dd7a2609","slug":"bus-filled-with-passengers-collided-with-electric-pole-bhadohi-news-vns530307446","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के पोल से टकराई यात्रियों से भरी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के पोल से टकराई यात्रियों से भरी बस
विज्ञापन
सड़क किनारे छांव में दूसरी बस का इंतजार करते बाल बाल बचे यात्री।
- फोटो : BHADOHI
भदोही। बाईपास मार्ग पर मथुरापुर में सोमवार को तड़के जौनपुर से मिर्जापुर की ओर जा रही एक बस बीच सड़क पर बिजली के खंभे से टकरा गई। बस्ती से झारखंड जा रही इस बस में 53 श्रमिक उस समय नींद की आगोश में थे। संयोग था कि सभी यात्री बाल-बाल बच गए। हालांकि पास के लोग उनकी मदद को आए और उन्हें बस से उतार कर पास के मैदान में ले गए। देर शाम तक दूसरी बस मंगाकर यात्रियों को रवाना किया गया।
जौनपुर बाईपास मार्ग को फोर लेन बनाया जा रहा है। हाईवे का चौड़ीकरण तो हो गया है, लेकिन बीच सड़क पर स्थित बिजली के पोलों को सड़क किनारे करने का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। सोमवार को तड़के जौनपुर की ओर से आई बस बीच सड़क खंभे से टकरा गई। इससे बस क्षतिग्रस्त होने के साथ सवारियों में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सभी यात्री बाल-बाल बच गए। सभी सवारी सड़क किनारे मैदान में आराम किए तब तक दूसरी बस मंगाकर उन्हें झारखंड की ओर पुन: रवाना किया गया।
बस चालक नूरुल हसन के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन विद्युत पोल को बीच सड़क से हटाया नहीं गया तो और भी दुर्घटनाएं होंगी। घटना के बाद विद्युत विभाग के अवर अभियंता समित कर्मी मौके पर पहुंच कर दूसरा पोल लगाने की जुगत में लग गए थे।