{"_id":"d345d1b10766bf5fbad28c5fe586c85c","slug":"burglars-have-millions-of-goods-crossing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर चोरों ने लाखों का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब लगाकर चोरों ने लाखों का माल किया पार
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी होते ही मौके पर आस-पास के लोग जुट गए। दस जून को भुक्तभोगी के घर में लड़के की शादी थी।
इसमें आईं महिला रिश्तेदारों के भी जेवर भी चोर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची गोपीगंज पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
संसारापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार मौर्य बुधवार को भदोही से 50 हजार रुपये लेकर आए थे।
दस जून को घर में शादी के बाद लोगों के बकाए का हिसाब करना था। शादी में शामिल होने आईं बहन-बेटियां और अन्य रिश्तेदार अभी घर पर ही थे। बुधवार की रात गर्मी और उसम में बिजली कटौती के चलते परिवार के लोग छत पर और घर के बाहर सोए थे।
इस दौरान पहुंचे चोरों ने मकान के पीछे से सेंध लगा दी। चोरों ने गृहस्वामी के लाकर रखे गए 50 हजार नकदी और आलमारी, अटैची आदि में रखे महिलाओं के तीन लाख से अधिक कीमत के जेवर और कपड़े आदि पर हाथ साफ कर दिया।
सुबह चोरी की जानकारी हुई तो सभी भौचक रह गए। शौच के लिए निकले ग्रामीणों को तालाब के पास बख्शा, अटैची टूटी हालत में मिली। सुबह भुक्तभोगी ने गोपीगंज थाने में चोरी की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।