फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bulldozers roared on encroachment, rented houses in Jangiganj area

अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, जंगीगंज क्षेत्र में किराए गए घर

Tue, 17 May 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers roared on encroachment, rented houses in Jangiganj area
जंगीगंज। ज्ञानपुर तहसील के जंगीगंज-महुआरी गांव के एक वृहद तालाब पर प्रशासन का बुलडोजर चलने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कहा कि वह न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई है। एसडीएम ज्ञानपुर योगेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व में दो बार अतिक्रमण हटवा कर नोटिस जारी किया गया था, बावजूद इसके वृहद तालाब की जमीन पर कच्चे-पक्के छप्पर को नहीं हटा सके थे। आगामी दिनों में भी तहसील क्षेत्र के गांव, नगर में तालाब, पोखरे, गड़हे, चारागाह, मवेशीखाना, जलनिकासी वाले मार्ग, सड़क की पटरियां अभियान के तहत खाली कराए जाते रहेंगे। बेघर हुए परिवारों में बुलडोजर गरजने से भागदौड़ मची रही। इस मौके पर सीओ सदर भुवनेश्वर पांडेय, तहसीलदार विजय यादव, नायब तहसीलदार संजय कुमार, ज्ञानप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक अनवर खान समेत क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक उपस्थिति रहे। लगभग 15 दिनों से तहसील भदोही और औराई में अतिक्रमण हटाओ अभियान ठप है। एसडीएम भदोही चंद्रशेखर, औराई लालबाबू दूबे ने बताया कि अभियान ठप नहीं है, एक वर्ष के अंतराल में हुई शिकायतों की फाइलें एकत्रित की जा रही है। दो दिन में अभियान का असर तहसील क्षेत्र के गांवों में दिखेगा जिसकी तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed