फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bulldozers involved in BJP's victory procession were pelted with stones, glass broken

यूपी: भाजपा विधायक के विजय जुलूस में शामिल बुलडोजर पर पथराव, समर्थकों में आक्रोश

Fri, 11 Mar 2022 09:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Mar 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers involved in BJP's victory procession were pelted with stones, glass broken
पथराव में टूटे शीशे। - फोटो : अमर उजाला

यूपी विधानसभा चुनाव में औराई विधानसभा क्षेत्र से मामूली वोटों के अंतर से जीते भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर का विजय जुलूस शुक्रवार की शाम को खम्हरिया बाजार में निकाला जा रहा था। इसी दौरान कुछ शरारती किस्म के लोगों ने जुलूस में शामिल बुलडोजर पर पथराव कर दिया। इससे बुलडोजर का शीशा आदि टूट गया।

विज्ञापन


दीनानाथ भाष्कर के विजयी होने पर उनके समर्थक और कुछ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शाम करीब पांच बजे जुलूस निकाले। खम्हरिया में निकाला गया जुलूस तमाम गीतों, रंग-गुलाल के साथ जब खम्हरिया के भजईपुरा में पहुंचा तो जुलूस में शामिल जेसीबी (बुलडोजर) पर कुछ लोग पथराव करना शुरू कर दिए।
विज्ञापन


इस पथराव में बुलडोजर का शीशा टूट गया। घटना से भाजपा समर्थकों में आक्रोश है। जेसीबी संचालक दिनेश सिंह ने खम्हरिया पुलिस चौकी में तहरीर देकर पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, चौकी प्रभारी खम्हरिया विष्णुकांत मिश्रा ने कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही में काम आया मोदी-योगी फैक्टर 

कालीन नगरी भदोही की तीन सीटों पर इस बार चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। विधानसभा चुनाव में भदोही सीट से सपा के पूर्व विधायक जाहिद बेग को जीत मिली तो वहीं ज्ञानपुर से भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी विपुल दूबे को जीत मिली। औराई से भाजपा के दीनानाथ भाष्कर अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे।

वहीं जिले के कई दिग्गज चुनाव हार गए। हारने वालों में प्रमुख रूप से चार बार के विधायक विजय मिश्र, पूर्व मंत्री राम किशोर बिंद, कमला शंकर भारती, पूर्व विधायक अर्चना सरोज के परिवार की अंजनी सरोज, भदोही से 2017 में विधायक बने भाजपा के रवींद्र नाथ त्रिपाठी शामिल हैं। सबसे खराब हार तो कांग्रेस की हुई है।

यहां की दो सीटों पर तो एक फीसदी से भी कम वोट मिले हैं। जीत-हार के बाद अब कारणों पर मंथन शुरू हो गया है। राजनीति के जानकार लोगों का कहना है कि इस बार जिले की ज्ञानपुर सीट पर जहां निषाद पार्टी के प्रत्याशी की मेहनत को महत्व मिला है, वहीं बदलाव की लहर काम आई है। कुछ हद तक मोदी-योगी फैक्टर ने भी काम किया है।

यहां 20 साल से एक ही विधायक थे। जनता ने उन्हें नकार दिया और इस बार बदलाव करके दिखा दिया। इसी तरह औराई में बहुजन समाज पार्टी के वोटों में बिखराव ने भाजपा को जीत दिलाई। इसमें मोदी-योगी फैक्टर ने काफी हद तक काम किया है। वहीं भदोही में कोई फैक्टर नहीं काम कर पाया। जनता ने स्थानीय विधायक के कार्यों को तवज्जो दिया। इसी वजह से 2012 के चुनाव में जीतकर विधायक रहे सपा के जाहिद बेग को इस बार विजय श्री दिलाई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed