{"_id":"6adfb244ee158577620dcd5d","slug":"bulldozer-moved-near-toll-plaza-encroachment-demolished-on-court-orders-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-150590-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: टोल प्लाजा के पास चला बुलडोजर कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: टोल प्लाजा के पास चला बुलडोजर कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण गिराया
विज्ञापन
लालानगर में जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण । संवाद
लालानगर। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को एक बार फिर लालानगर टोल प्लाजा के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
लालानगर स्थित 0.1870 हेक्टेयर जमीन को लेकर हरदेईया बनाम भोला बिंद आदि का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा 134 के तहत उपजिलाधिकारी न्यायालय ने 13 जुलाई 2026 को अवैध कब्जेदारों को बेदखल करने का आदेश पारित किया था।
इसके बाद राजस्व विभाग की ओर से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई थी। कब्जा हटाए जाने के एक-दो दिन बाद ही संबंधित भूमि पर दोबारा अतिक्रमण कर लिया गया। इसके बाद प्रशासन ने फिर से कार्रवाई की तैयारी की।
विज्ञापन
आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी औराई ने तहसीलदार राहुल सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित की थी। सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटवाया।
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय, लेखपाल कामेश्वर नाथ मिश्रा, अनिल कुमार यादव, अरुण कुमार भारती, रामराज यादव, पवन पटेल, सोनू लाल गौतम, अनिता कुमारी, प्रियंका कुमारी मौजूद रही।