फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Buildings will be built in 48 primary schools with Rs. 6.62 crores.

Bhadohi News: 6.62 करोड़ से 48 प्राथमिक विद्यालय में बनेंगे भवन

Tue, 06 Feb 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Buildings will be built in 48 primary schools with Rs. 6.62 crores.
ज्ञानपुर। छह करोड़ 62 लाख से जिले के 48 प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प किया जाएगा। इनके जर्जर भवनों के स्थान पर हेडमास्टर कक्ष समेत तीन कमरों एवं एक बरामदे का निर्माण होगा। शासन ने इसके लिए 50 फीसदी धनराशि जारी कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग कार्यदायी संस्था के चयन में जुटा है। मार्च-अप्रैल तक भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें एक लाख 68 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। दो से ढाई दशक पूर्व के बने भवन जर्जर हो चुके हैं। 2023 में खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से कराए सर्वे में 200 से अधिक भवन जर्जर मिले। ऐसे भवनों को चिन्हित कर उनके स्थान पर नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। आपरेशन कायाकल्प से विद्यालय की अन्य सुविधाएं जहां बेहतर की जा रही है वहीं कंपोजिट ग्रांट से रंगरोगन, खेलकूद की सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। वर्ष 2023 में 20 विद्यालयों के भवनों का निर्माण कराया गया। वर्ष 2024 में 48 प्राथमिक विद्यालयों में भवन निर्माण के लिए छह करोड़ 62 लाख की स्वीकृति मिल गई है। इसमें तीन करोड़ 31 लाख रुपये भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि 48 विद्यालयों में हेडमास्टर के लिए एक कक्ष, बच्चों के लिए दो कक्ष और एक बरामदे का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि आठ विद्यालयों में जमीन की कमी होने से वहां की जगह दूसरे विद्यालय का चयन किया जा रहा है। मार्च या अप्रैल में भवनों का निर्माण शुरू हो जाएगा। प्रयास रहेगा कि नए शिक्षा सत्र के शुरू होने से पहले ही भवन तैयार हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed