फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Budget impaired due to increase in LPG price

रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट

Wed, 16 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Budget impaired due to increase in LPG price
भदोही। गैस सिलिंडर के दाम में एक पखवारे में दूसरी बार वृद्धि की गई है। 2 दिसंबर को 50 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ने के बाद एक बार से 50 रुपये बढ़ोतरी की गई है। इससे भदोही में रसोई गैस सिलिंडर रीफिल की कीमत 757.50 रुपये हो गई है। इसमें 59.52 रुपये सब्सिडी मिलेगी। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ने पर आम लोगों का कहना है कि कोरोना काल में एक ओर सरकार गरीबों को दाल-चावल उपलब्ध करा रही है वहीं दूसरी ओर महंगाई बढ़ाकर उसकी भरपाई कर रही है। गृहणियों का मानना है कि सरकार गरीबों की ओर ध्यान दे। महिलाएं इस वृद्धि को लेकर अचंभित हैं। रसोई चलाने की जिम्मेदारी महिलाओं पर होती है। रसोई गैस की कीमत बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ जाएगा। विशेष रूप से कोरोना काल में पहले ही मध्य वर्ग के लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई थी अब एक माह के वेतन से पूरा घर चला पाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

--
इसी माह के प्रारंभ में कीमतें बढ़ी थीं। कुल मिलाकर दो सप्ताह में प्रति सिलिंडर दाम 100 रुपये तक बढ़ जाने से खर्चे बढ़ गए हैं। आम आदमी को महंगाई की मार से बचाने के लिए सरकार को कुछ करना चाहिए।- रूबीना बेगम
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मार्च से लेकर अब तक आम आदमी की आमदनी व्यवस्थित नहीं हो सकी है। बहुतों ने नौकरी खो दी है तो बहुत लोग आधे वेतन में गुजारा कर रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय को महंगाई का बोझ अपने ऊपर लेना चाहिए।- नगीना देवी
--
महंगाई से बहुत से घरों के लिए सिलिंडर पर खाना बनाना मुश्किल हो गया है। सरकार को चाहिए कि सब्सिडी की रकम घटाकर सिलिंडर के दाम रखे ताकि लोगों को धुआं रहित रसोई में खाना बनता रहे।- मदीना बेगम

--
सरकार रसोई गैस के दाम तो बढ़ा रही है, लेकिन कितनी सब्सिडी मिलेगी यह नहीं बताया गया है। इससे लोगों में संशय की स्थिति है। अचानक दाम बढ़ने से लोगों की कमर टूट गई है। अब घर चलाना मुश्किल हो गया है।- प्रिया गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed