फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Buddha taught restraint and non-violence

बुद्ध ने दी संयम और अहिंसा की सीख

Mon, 16 May 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Buddha taught restraint and non-violence
बुद्ध जयंती पर ज्ञानपुर नगर में निकली भगवान बुद्ध की झांकी में शामिल लोग। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सम्राट अशोक क्लब की ओर से मंगलवार को भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में उनके विचारों को आत्मसात करने और झांकी निकालकर महात्मा बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित जयंती समारोह में मुख्य अतिथि डायट के प्रवक्ता अरविंद सोनकर ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने दया, करुणा और मानवता का संदेश देकर विश्व में शांति स्थापित किया। विश्व के अधिकतम देश भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलकर अपनी प्रगति को सुनिश्चित किए। उन्होंने ही संयम और अहिंसा की सीख दी। कुमार प्रवीण ने कहा कि सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही विश्व में लोक कल्याण कार्य किया। डॉ. रविंद्र कुंमार मौर्य ने कहा कि विश्व शांति के लिए भगवान बुद्ध का धम्म आज जरूरी है। धम्म गुरु भिक्खु संघदीप ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुखों से बाहर निकालने का मार्ग प्रशस्त किए। उनका उपदेश ही मानवता का वाहक है। इसके पूर्व निकाली गई झांकी में बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल हुए। मुखर्जी पार्क से निकली झांकी जिला पंचायत कार्यालय तक गई। चेयरमैन ज्ञानपुर हीरालाल मौर्य, डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी, कृष्ण कुमार कन्नौजिया, घनश्याम यादव, केके मौर्य ने भी भगवान बुद्ध के विचारों से अवगत कराया। संचालन अरविंद कुमार मौर्य ने किया। इस मौके पर गुलाब चंद्र यादव, संजय कुमार मौर्य, दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार मौर्य, महादेव प्रजापति, लालजी मौर्य, नन्हेलाल, अवधेश, राजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed