फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BSP ones burned effigies of Dhayashankar

बसपाजनों ने फूंका दयाशंकर का पुतला

Sun, 24 Jul 2016 01:55 AM IST
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
BSP ones burned effigies of Dhayashankar
मोढ़ इलाके कस्तूरीपुर में मायावती पर टिप्पणी करने के विरोध में दयाशंकर का पुतला फूंकतीं बसपा की महिलाएं।
बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ भाजपा नेता दयाशंकर की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज बसपा कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़क पर उतर गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने मोढ़ बाजार में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी         करते हुए दयाशंकर का पुतला जलाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की            मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद मोढ़ बाजार में एकत्रित हुए बसपा कार्यकर्ता भाजपा मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए करियांव तिराहे पर पहुंचे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। यहां दयाशंकर के पुतले को पीटते हुए उसे आग के हवाले कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता ने पूर्व सीएम के खिलाफ जो बयानबाजी की, वह बर्दाश्त करने लायक नहीं है। याशंकर का बयान भाजपा की मानसिकता को दर्शा रहा है। आरोप लगाया कि देश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से दलितों का उत्पीड़न बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि दयाशंकर को गिरफ्तार करें। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र भ्रमण भी किया। पुतला दहन में जयनाथ गौतम, दिनेश गौतम, हरिनाथ गौतम, राजेश, राजेंद्र, करिया, मुकुंदी, कर्मा देवी, शकुंतला, लालती, फुला, देवेंद्र गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed