फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BSP MP trapped in sting operation lost his seat 2007 Election

UP Politics: जब स्टिंग ऑपरेशन में फंसे BSP सांसद को गंवानी पड़ी सीट, 2007 में हुआ उपचुनाव

Wed, 10 Apr 2024 03:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा मनोज कुमार गुप्ता, अमर उजाला, भदोही
मनोज कुमार गुप्ता, अमर उजाला, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 03:58 PM IST
सार

UP Politics: भदोही लोकसभा सीट 2009 के परिसीमन के पहले मिर्जापुर-भदोही संसदीय सीट के नाम से जानी जाती थी। इस सीट पर बसपा और सपा की अच्छी पकड़ थी।

विज्ञापन
BSP MP trapped in sting operation lost his seat 2007 Election
नरेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर-भदोही संसदीय सीट से 2004 में सांसद चुने गए नरेंद्र कुशवाहा को स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद अपनी सीट गंवानी पड़ी थी। उनके ऊपर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगा था। इस प्रकरण के सामने आने के बाद भदोही में सियासी भूचाल आ गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन


कुशवाहा की संसदीय सदस्यता जाने के बाद 2007 में उपचुनाव हुआ। जिसमें बसपा के ही रमेश कुमार दुबे को जीत मिली थी। भदोही लोकसभा सीट 2009 के परिसीमन के पहले मिर्जापुर-भदोही संसदीय सीट के नाम से जानी जाती थी। इस सीट पर बसपा और सपा की अच्छी पकड़ थी। 2004 के चुनाव में बसपा के नरेंद्र कुमार कुशवाहा ने दो 2,01,942 वोट प्राप्तकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त को 36,412 वोटों से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2005 में एक मीडिया संस्थान की ओर से बड़ा स्टिंग ऑपरेशन किया गया। जिसमें देशभर के कुल 11 सांसद फंसे थे। स्टींग में सत्तापक्ष के साथ विपक्ष के सांसद भी थे। 'नोट फॉर क्वेरिज' के इस मामले ने भारतीय राजनीति में सियासी भूचाल ला दिया। नरेंद्र कुशवाहा बीते साल दिसंबर में बसपा का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed