{"_id":"680cfd65653b1412ac09485a","slug":"bsc-student-died-after-falling-from-train-in-bhadohi-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर करना पड़ा भारी, शादी से लौट रही बीएससी की छात्रा की गिरकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर करना पड़ा भारी, शादी से लौट रही बीएससी की छात्रा की गिरकर हुई मौत
Sat, 26 Apr 2025 09:06 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 26 Apr 2025 09:06 PM IST
सार
Bhadohi News: भदोही जिले में ट्रेन से सफर कर रही छात्रा की गिरकर मौत हो गई। वह शादी समारोह से वापस लौट रही थी। वह ट्रेन में भीड़ होने के चलते गेट पर बैठ गई। इस दौरान किसी के धक्के से नीचे गिरी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो व रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के अहिमनपुर स्टेशन पर शनिवार की सुबह ट्रेन से गिरकर बीएससी की छात्रा अंजली मौर्य की मौत हो गई। वह अपने मामा के यहां शादी में शामिल होने के लिए खमरिया के मनऊबीर आई थी। विवाह संपन्न होने पर मां के साथ घर लौट रही थी। ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण किसी ने धक्का मार दिया। इससे वह ट्रेन के नीचे गिर गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
प्रयागराज के अहिरी भीटी निवासी अंजली मौर्य (18) पुत्री भगवानदास मौर्य के ननिहाल खमरिया के वार्ड आठ मनऊबीर निवासी रमाशंकर मौर्य के घर पर शादी थी। शुक्रवार को शादी संपन्न होने पर वह अपनी मां के साथ शनिवार की सुबह ट्रेन पकड़ने अहिमनपुर स्टेशन आई। यहां मेमू ट्रेन में चढ़ी जिसमें भीड़ थी, इसी दौरान भीड़ के धक्के से वह प्लेटफॉर्म विहीन ट्रैक के बगल में जा गिरी। जहां उसके सिर में गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: स्टोर में घुसकर कर्मचारी को जमकर पीटा, फिर मुंह पर थूका; मामूली बात पर आग बबूला हुए थे दबंग
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग उसे सीएचसी औराई लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अंजली और उसकी मां गलती से दूसरे ट्रेन में चढ़ गईं। इसकी जानकारी होने पर प्रयागराज जाने वाली मेमू ट्रेन में चढ़ीं। उसमें भीड़ अधिक होने से गेट पर ही बैठ गई। उसी दौरान किसी ने पीछे से धक्का दे दिया। इससे वह ट्रेन से नीचे गिर गई। घटना से उसके ननिहाल और घर में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वह तीन बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी। चौकी प्रभारी भारत भूषण सिंह ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।