{"_id":"5e14ccca8ebc3e87a25b5a9b","slug":"bridge-to-be-built-on-varuna-river-bhadohi-news-vns503780367","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ से वरूणा नदी पर बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ से वरूणा नदी पर बनेगा पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गागंज। अभोली विकास खंड के हरदुआ गांव में वरुणा नदी पर प्रस्तावित पुल का मंगलवार को शिलान्यास किया गया। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के हाथों पुल की आधारशिला रखी गई। इस पुल के बन जाने से क्षेत्र के कई गांवों की दूरी घटने के साथ ही जौनपुर जिले के आवागमन में भी आसानी होगी।
जिले के सीमावर्ती गांव हरदुआ गांव के लोगों को जौनपुर जिले के जंघई, मछलीशहर आदि क्षेत्रों में जाने के लिए 10 से 15 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी। बारिश के सीजन में समस्या और भी जटिल हो जाती थी। ग्रामीणों की मांग पर हरदुआ में वरुणा नदी पर पक्के पुल की स्वीकृति मिली। मंगलवार को भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर पुल निर्माण का शिलान्यास किया। इससे जिले के अलावा जौनपुर जिले के कई गांवों की दूरी जहां घट जाएगी, वहीं आवागमन बेहतर हो जाएगा। पहले जंघई या सुरियावां होकर लोग जौनपुर के पड़ोसी गांव में जाते थे, लेकिन पुल निर्माण से समस्या कम हो जाएगी। हरदुआ गांव में सराय कंसराय रेलवे स्टेशन है। यात्री आसानी से अपने स्टेशन पर उतरकर पुल के माध्यम से अपने घर को पहुंच सकेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि कई साल से इस पुल के लिए जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई जा रही थी। विधायक ने कहा कि पुल के निर्माण में एक करोड़ 48 लाख रुपये खर्च होंगे। 2021 तक पुल बनकर तैयार हो जाएगा। कुछ माह पूर्व आसपास के ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग की थी। इस मौके पर लालजी पांडेय, सर्वेश मिश्रा, शैलेश मिश्रा, हरि सिंह चौहान, सचिन त्रिपाठी, संतोष दुबे, रामप्यारे गौतम, ठाकुर पाल, महेंद्र कन्नौजिया आदि रहे।