{"_id":"65df81a242b0f95dfb070b24","slug":"bride-refuses-to-marry-in-the-mandap-bride-accuses-groom-of-being-drunk-bhadohi-news-c-20-vns1017-527591-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मंडप में दुल्हन का शादी से इन्कार दूल्हे के नशे में होने का दुल्हन ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मंडप में दुल्हन का शादी से इन्कार दूल्हे के नशे में होने का दुल्हन ने लगाया आरोप
विज्ञापन
ऊंज (भदोही)। थाना क्षेत्र के नवधन गांव में मंगलवार की रात डीजे पर नाचने को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच विवाद हो गया। किसी तरह मान मन्नव्वल के बाद शादी की तैयारी की गई, लेकिन मंडप में दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। आरोप लगाया कि दूल्हा नशे में है।
नवधन गांव निवासी रमाशंकर गौतम की पुत्री रज्ञा राज की शादी की प्रयागराज जिले के रिशीपुर मलावा झूसी में तय हुई थी। मंगलवार की रात गाजे-बाजे के साथ प्रयागराज से नवधन गांव में बरात पहुंची। जनवासे से बरात उठाने के बाद बराती नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंचे। द्वारचार के दौरान डीजे पर डांस को लेकर घरातियों और बारातियों के बीच कुछ विवाद हुआ और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। हालांकि जिम्मेदारों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शादी की तैयारियां होने लगी। शुभ मुहूर्त में दुल्हन भी मंडप में भी पहुंची। लेकिन मंडप में दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हा नशे में है।
काफी देर तक दुल्हन को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह राजी नहीं हुई। मामला बढ़ने लगा तो घराती पक्ष ने बरातियों को सारा सामान वापस करने की मांग को लेकर रोक लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और समझा-बुझाकर दोनों पक्षों में सुलह कराई। इसके बाद बिना दुल्हन ही बरात लौट गई। प्रभारी निरीक्षक ऊंज राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से मामले को शांत कराया गया। दोनों पक्षों में समझौता कराया गया।

28जेएनडी12-जंक्शन पर पहुंची एक्सप्रेस टे्रन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन