फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bride family refused marriage due to groom citing defect in his leg and held hostage in Bhadohi

UP: धूमधाम से चल रही थी शादी की रस्में, फेरे के समय अचानक दूल्हे की हरकत से नराज हुए घराती, शादी से किया इनकार

Mon, 02 Jun 2025 03:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 02 Jun 2025 03:42 PM IST
सार

शादी के लिए धूमधाम से बरात लड़की वालों के घर पहुंची। लोगों ने स्वागत भी अच्छे से किया। इसके बाद द्वारचार और जयमाला की रस्में भी हुईं। फेरे के दौरान दूल्हा बदलने का आरोप लगाकर लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Bride family refused marriage due to groom citing defect in his leg and held hostage in Bhadohi
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोपीगंज कोतवाली के अमवा गांव की यादव बस्ती में आई बारात में दूल्हे के पैर में कमी बताकर शादी से इनकार कर दिया गया। इतना ही नहीं लड़की पक्ष ने दूल्हे को भाई समेत बंधक बना लिया। आरोप है कि दोनों की पिटाई भी की गई। सुबह पुलिस पहुंची और समझा- बुझाकर दोनों पक्षों के बीच सुलह कराया। लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष से गहना और 30 हजार नकद भी लिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
ज्ञानपुर के उमरपुर सुंदरपुर से रविवार को गाजे बाजे के साथ बरात अमवा गांव पहुंची। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म अदा की गई। घरातियों ने बरातियों का धूमधाम से स्वागत किया। देर रात विवाह के समय फेरे लेते समय दूल्हे अखिलेश के पैर में कमी बताते हुए लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: काशी में एक साथ दिखेंगे सचिन तेंदुलकर, विराट, रोनाल्डो, मेसी और ललित; इस दिन होगा खास आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि दूल्हा बदल दिया गया है, जो लड़का शादी के लिए दिखाया गया था। वह लड़का नहीं है। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गया। लड़के के पिता शोभनाथ यादव ने आरोप लगाया कि घराती पक्ष के लोगों ने मारपीट की और जबरन गहने और नकदी ले लिए। बरातियों ने रात भर दूल्हे को बंधक बनाकर रखा। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कराया। 



प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि शादी में विवाद की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस को भेजा गया था। मामला सुलह-समझौते से शांत हो गया है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed