फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bricks found to be of poor quality, sent for lab testing

Bhadohi News: ईंट की गुणवत्ता मिली खराब, लैब में जांच को भेजा

Sat, 03 May 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bricks found to be of poor quality, sent for lab testing
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे प्राथमिक विद्यालय केशवपुर और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से सवाल किए। सीएचसी दुर्गागंज के निरीक्षण के दौरान ईंट की गुणवत्ता सही न मिलने पर ठेकेदार को फटकार लगाई और ईंट को जांच के लिए लैब भेजा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में डीएम ने कक्षा चौथी की छात्रा रानी से 13 का पहाड़ा पूछा। इसी तरह बच्चों से प्रश्न पूछे और बच्चों ने जवाब दिया। डीएम ने एमडीएम की गुणवत्ता को भी परखा। आंगनबाड़ी केंद्र शिवरामपुर में तैनात साधिका सिंह और लक्ष्मीना देवी से बात की। बताया गया कि यहां 60 बच्चे हैं, जिसमें नौ उपस्थित मिले। इसके बाद डीएम सीएचसी दुर्गागंज पहुंचे। यहां एमओआईसी के साथ ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, पुरूष वार्ड कक्ष का अवलोकन कर साफ-सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। सीएचसी परिसर में बीपीएचओ निर्माण कार्यों के निरीक्षण में ईंट की गुणवत्ता ख़राब होने पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को फटकार लगाई। डीएम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभाकर श्रीवास्तव और ठेकेदार के प्रतिनिधि आशीष सिंह से प्रमाण पत्र पर सिग्नेचर कराकर ईंट के नमूने जांच के लिए भेजा। फायर सेफ्टी टंकी पर अंकित तिथि एक्सपायर होने पर बीडीओ को बदलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed