{"_id":"60eaeab78ebc3e50aa685a6d","slug":"break-of-darkness-at-highway-speed-bhadohi-news-vns59977675","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे की रफ्तार पर अंधेरे का ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे की रफ्तार पर अंधेरे का ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गोपीगंज नगर ओवरब्रिज क्षेत्र में पिछले तीन माह से अंधेरा छाया है। इससे घटना-दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। अंधेरे के कारण उत्तरी और दक्षिणी लेन के किनारे खुले में छोड़े गए नालों में अब तक गिरकर घायल हो चुके कई लोग अस्पतालों में इलाज कराने के लिए मजबूर हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी-कर्मचारी मौन साधे हुए हैं।
तीन दिन में अंधेरे को दूर कर खुले नालों को नहीं ढंकवाया जा सका तो आम राहगीरों, वाहन चालकों के साथ व्यापारी वर्ग विरोध-प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा। घायल बाइक सवार सरजू राम, बाइक सवार राममोहन, ट्रैक्टर चालक मन्नू, वीरेंद्र, ठेला चालक मंसूर अली आदि ने एनएचएआई पर आरोप लगाया है कि लगभग आठ माह पूर्व ओवर ब्रिज पर आवागमन चालू करा दिया गया, लेकिन पश्चिमी और पूर्वी छोर के कट प्वाइंट की समस्या जस की तस छोड़ दी गई है। 72 किलोमीटर वाले हंडिया-राजातालाब खंड पर लगभग 40 किलोमीटर राजमार्ग का क्षेत्र पश्चिमी सीमा ऊंज और बाबूसराय को जोड़ता है। आवागमन को सुचारु बनाने के लिए लगभग 50 करोड़ की लागत से दोनों लेन, अंडरपास, ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगवाई गई है, जो कार्यदायी संस्थाओं और एनएचएआई की मिलीभगत से मानक के अनदेखी की भेंट चढ़ गई। आए दिन गोपीगंज नगर, पड़ाव, जंगीगंज बाजार, सूफीनगर-गोधना, ऊंज, नवधन, वहिदानगर, लालानगर टोल प्लाजा, नटवां, घोसिया, औराई चौराहा, माधोसिंह-खमरिया मार्ग तिराहा, कौलापुर में तकनीकी खामियों से बंद पड़ी रहती है। गत सप्ताह जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में शिकायत पहुंचने पर एनएचएआई ने मेंटनेस विभाग को सख्त निर्देश जारी कर बंदी पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जलवाने की बात कहीं थी, जिसका कोई असर नहीं है। जबकि मेंटनेस विभाग के कर्मचारी 1033 हेल्पलाइन नंबरयुक्त वाहन पर सवार होकर दिन-रात हंडिया से राजातालाब तक चक्रमण करते हैं। लोगों का कहना है कि अंडरपास ब्रिज वहिदानगर उत्तरी लेन पर स्ट्रीट लाइट का एक खंभा चार माह तो जंगीगंज दौरियाहीं के पास एक खंभा 20 दिन से सर्विस लेन के किनारे गिरा पड़ा है।
कुछ तकनीकी कारणों से स्ट्रीट लाइटें नहीं जल पा रहीं हैं। जानकारी होने के बाद मेंटनेस विभाग के कर्मचारियों को खराबी दूर करने का निर्देश दिया गया है।
एके राय, परियोजना निदेशक एनएचएआई