{"_id":"6751c9cda8ab799b6d027c07","slug":"boy-died-in-road-accident-at-bhadohi-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi Accident: सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi Accident: सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
Thu, 05 Dec 2024 09:12 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 05 Dec 2024 09:12 PM IST
सार
भदोही जिले में सड़क हादसे में गुरुवार को एक किशोर की मौत हो गई। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस व मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को सड़क हादसा हुआ। जिसमें फैसल उर्फ फरमान (17) निवासी चुड़िहारी मोहाल की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
गोपीगंज नगर के चुड़िहारी मोहाल निवासी महरुद्दीन का इकलौता पुत्र फैसल बाइक से केड़वड़िया से पड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जा रहा था। रेलवे स्टेशन के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक लेकर गिरा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस के सहयोग से घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिवार के इकलौते पुत्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
