फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bored by home discord, married woman hanged, dies

गृह कलह से ऊबकर विवाहिता ने लगाई फांसी,मौत

Tue, 01 Sep 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bored by home discord, married woman hanged, dies
ऊंज। कलीपुर गांव में सोमवार की रात सरस्वती देवी (30) पत्नी विमलेश गुप्ता ने गृह कलह से ऊबकर फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिजनों में कोहराम मचा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका के पिता शिवराम गुप्ता निवासी इनारगांव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जब से पुत्री की शादी कलीपुर निवासी विमलेश गुप्ता के साथ की थी, तभी से दहेज में सामान कम मिलने का उलाहना देकर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा है। सोमवार की रात में भी पारिवारिक विवाद के कारण पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिससे नाराज होकर पुत्री ने उक्त कदम उठा लिया। पति विमलेश ने कहा कि रात में खाना खाने के बाद वह कमरे में बच्चे के साथ सो रही थी। देर रात कब फांसी लगा लिया, किसी को पता नहीं चल सका। जब पता चला तो फंदे से उतारकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ऊंज थानाध्यक्ष रामदरश ने कहा कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मृतका एक पुत्री की मां बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed