{"_id":"691c4de5bca32621a3016ef7","slug":"bomb-alert-on-gorakhpur-lokmanya-tilak-express-train-investigation-at-bhadohi-railway-station-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोरखपुर-लोकमान्य तिलक ट्रेन में बम की सूचना पर हड़कंप, भदोही में रोकी गई गाड़ी, जांची जा रहीं बोगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोरखपुर-लोकमान्य तिलक ट्रेन में बम की सूचना पर हड़कंप, भदोही में रोकी गई गाड़ी, जांची जा रहीं बोगियां
Tue, 18 Nov 2025 04:13 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 18 Nov 2025 04:13 PM IST
सार
Bhadohi News: गोरखपुर-लोकमान्य तिलक ट्रेन में बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को जैसे ही सूचना मिली ट्रेन को भदोही स्टेशन पर रोक कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
भदोही स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के मंगलवार को बनारस से छूटने के कुछ ही देर बाद बम होने की सूचना कंट्रोल रूम को मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ट्रेन को भदोही रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। ट्रेन करीब ढाई घंटे से अधिक समय से स्टेशन पर खड़ी है और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं।
अचानक मिली सूचना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी बोगियों को खाली कराकर एक-एक कोच की गहन जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस टीम सभी यात्रियों की भी तलाशी ले रही है।
स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां एहतियातन पूरी तरह से छानबीन कर रही हैं। जांच पूरी होने तक ट्रेन को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रेलवे अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
सीओ राजीव सिंह ने बताया कि ट्रेन की हर बोगी और यात्रियों के सामानों की जांच की जा रही है। जब तक पूरी तरह से संतुष्टि नहीं हो जाएगी, तब तक ट्रेन को नहीं छोड़ा जाएगा। अब तक ऐसा कुछ नहीं मिला है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन