फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bolero, driver dies in standing tractor

खड़े ट्रैक्टर में भिड़ी बोलरो, चालक की मौत

Fri, 16 Jun 2017 01:26 AM IST
bhadohi news
bhadohi news Updated Fri, 16 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
 Bolero, driver dies in standing tractor
सड़क हादसा
ऊंज/गोपीगंज। ऊंज थानाक्षेत्र के वहिदानगर त्रिमुहानी पर बृहस्पतिवार को सुबह खड़े ट्रैक्टर से तेज रफ्तार बोलरो भिड़ गई। बोलरो में एक ही परिवार के लोग सवार थे। दुर्घटना में बोलरो चला रहे परिवार के मुखिया की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

झारखंड में पलामू जिले के लेसलीगंज दारूडीह निवासी दीप नारायण ठाकुर (42) परिवार में पड़े शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर गए थे। वह कानपुर के इंदिरा नगर में रहकर नौकरी करते थे। शादी बीतने के बाद परिवार के साथ वह बोलेरो से कानपुर जा रहे थे। जीटी रोड पर ऊंज थानाक्षेत्र के वहिदानगर त्रिमुहानी पर पहुंचे थे कि सामने सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर से बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। इससे दीप नारायण को गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि  बोलेरो में सवार उनकी पुत्रियां मनीषा कुमारी (15), अमीषा कुमारी (13), अंजलि (छह), पत्नी मनोरमा देवी (38), तीन वर्षीय पुत्र अंकित और ससुर रविंद्र ठाकुर (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार केे बाद मनीषा, अमीषा मनोरमा और अंजली को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर एसओ ऊंज नवीन कुमार तिवारी पहुंच गए थे। उन्होंने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed